Anupama Maha Twist: अनुपमा बनेगी नानी, राही होगी प्रेग्नेंट, दिवाकर को पाखी के करीब देख भड़केगी अनु

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Jan 2026 9:00 AM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Maha Twist: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना की गोद भराई में कोठारी हाउस में खूब हंगामा होगा. दिवाकर के बारे में कोठारी परिवार में सब जान जाएंगे. मोटी बा राही का साथ देने के बजाय उसे ही बुरा-भला कहेगी.

विज्ञापन

Anupama Maha Twist: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि दिवाकर, राही को प्रेम के साथ डांस करता देख गुस्सा हो जाता है. गौतम और अंश के बीच एक गेम होता है जिसमें दोनों को बच्चे को ढूंढना होता है. इस गेम में अंश जीत जाता है. गौतम गुस्सा हो जाता है और मोटी बा उसे समझाती है. मोटी बा कहती है कि वह अभी भी प्लान में उसके साथ है. दूसरी तरफ प्रेरणा और पराग बात करते हैं. प्रेरणा उसे बताती है कि उसका एक रेस्टोरेंट है. पराग कहता है कि रजनी उसकी मदद कर सकती है. प्रेरणा कहती है कि उसे रजनी की मदद नहीं चाहिए. मोटी बा सोचती है कि ऐसा क्या हुआ जो प्रेरणा अपनी मां से नफरत करती है.

क्या मां बनने वाली है राही?

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम सपने में देखता है कि राही प्रेग्नेंट है. प्रेम को लगता है कि वह अब ये जिम्मेदारी लेने के लिए बिल्कुल तैयार है. दिवाकर वहां आता है और पाखी उसे देख लेती है. पाखी उससे पूछती है कि वह वहां पर क्या कर रहा. दिवाकर कहता है कि वह उससे मिलने आया है. अनु दोनों को साथ में देखकर काफी गुस्सा होती है. वह दिवाकर को वहां से जाने के लिए कहती है. गौतम उससे मिलता है और जान जाता है कि पाखी उससे शादी करने वाली है. पाखी सबको बताती है कि वह दिवाकर से शादी कर रही. माही उसके दोबारा शादी करने पर सवाल उठाती है.

राही को बुरा-भला कहेगी मोटी बा

राही, दिवाकर के बारे में सबको बताती है. दिवाकर कहता है कि राही ने उसे अपना दोस्त बनाया था और वह उसे इशारे करती है. मोटी बा राही और प्रेम पर गुस्सा करती है कि उसने ये बात पहले क्यों नहीं बताया. मोटी बा कहती है कि इस वजह से वह राही की पढ़ाई के खिलाफ थी. मोटी बा अनु पर ताना मारती है कि उसने अपनी बेटियों को अच्छी परवरिश नहीं दी है. अनुपमा समझाती है कि प्रेम और राही ने सच इसलिए छिपाया क्योंकि वे जानते थे कि वसुंधरा वैसे भी राही को ही दोषी ठहराएगी. माही कहती है कि उसने राही को दिवाकर के करीब जाते देखा था. प्रेम ये सुनकर उसपर भड़क जाता है.

यह भी पढ़ें Anupama Maha Twist: मोटी बा की चौंकाने वाली शर्त से हिला कोठारी हाउस, प्रार्थना के होने वाले बच्चे को लेकर हुआ हंगामा, अनु का दिखा रौद रूप

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola