हमारी बहना अभियान के तहत प्रत्येक वर्ष 51 जरूरतमंद बहनों की शादी करायेंगे सांसद

सांसद राजेश वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐतिहासिक पहल का संकल्प लिया है. सांसद ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 51 जरूरतमंद बहनों का सम्मानपूर्वक विवाह करायेंगे.
खगड़िया. सांसद राजेश वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐतिहासिक पहल का संकल्प लिया है. सांसद ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 51 जरूरतमंद बहनों का सम्मानपूर्वक विवाह करायेंगे. अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी बहना अभियान की शुरुआत की गयी है. उन्होंने नारी सम्मान और सामाजिक सहयोग की दिशा में बड़ा कदम बताया. समाज के अंतिम पायदान तक सेवा और सम्मान पहुंचाने का संकल्प लिया गया है. समाज के प्रति ऐतिहासिक पहल सांसद ने बताया. कहा समाज में बेटियों और बहनों का सम्मान और उनका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. कहा कि आज भी कई परिवार आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी बेटियों के विवाह को लेकर चिंतित रहते हैं. ऐसे जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से उन्होंने संकल्प लिया है कि हर वर्ष अपने लोकसभा क्षेत्र की 51 जरूरतमंद बहनों एवं बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक एक सांसद नहीं एक भाई बनकर करेंगे, ताकि किसी भी बेटी यह बहन के विवाह में आर्थिक अभाव बाधा न बने. सांसद ने कहा कि यह पहल केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है. सांसद ने कहा कि हमारी बेटियां और बहनें हमारे समाज की शक्ति और सम्मान है. महिला सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज या राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है. सांसद की इस घोषणा से क्षेत्र के लोगो ने ऐतिहासिक पहल बताया है. लोगों ने इसे समाजहित में एक अनुकरणीय और प्रेरणादायक कदम बताते हुए सराहना की. समाज में नारी सम्मान, सहयोग और सामाजिक समरसता को नयी दिशा देने का कार्य करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




