भाजपाइयों ने मनायी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

Updated at : 11 Feb 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपाइयों ने मनायी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

भाजपा कार्यकर्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर नमन किया

विज्ञापन

गोगरी. स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी. कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष कुंदन कुमार निषाद ने किया. भाजपा कार्यकर्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर नमन किया. भाजपा के नगर अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकात्मता को समर्पित कर दिए थे. वे अंत्योदय के उपासक थे. भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश कुमार पंडित व विपिन कुमार निषाद ने कहा कि श्री पंडित जी के मार्ग पर चलकर भाजपा कार्यकर्ता अर्श से शीर्ष की सीढ़ी पर चढ़ रहे हैं. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीतिश कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद झा, फुलचंद्र पटेल, प्रशांत मिश्रा, मनोज सिंह, सुखदेव मुनि, रंजीत मालाकार, गौतम आनंद, दीपक कुमार, अमन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन