बदमाशों ने मजदूर को मारी गोली, घायल

Updated:
विज्ञापन
बदमाशों ने मजदूर को मारी गोली, घायल

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

विज्ञापन

गोगरी. जिले के सीमावर्ती क्षेत्र मुंगेर जिले के हरिनमार थाना क्षेत्र के बरियारपुर में खेतिहर मजदूर को बदमाशों ने गोली मार दी. जिसके कारण मजदूर जख्मी हो गया. बताया जाता है कि रेता निवासी निको सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह को बदमाशों ने गोली मारी है. घायल के परिजन ने आनन फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. घायल मुन्ना सिंह ने बताया कि वह बरियारपुर बहियार में गेहूं का फसल काट रहे थे. तभी अपराधी बिहारी सिंह और उनके सहयोगी हथियार से लैस होकर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पैर में गोली मार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन