बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग किये जाने की शिकायत करने पर बदमाशों ने पूर्व पंसस के घर की फायरिंग

फायरिंग मामले में आठ नामजद व 10-12 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी
– फायरिंग मामले में आठ नामजद व 10-12 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी
– अलौली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी पूर्व पंसस के सिर को छूती हुई निकल गयी गोलीखगड़िया. अलौली प्रखंड के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बेगूसराय-खगड़िया के सीमावर्ती क्षेत्र गांधी चौक पर शुक्रवार की दोपहर बदमाशों ने फायरिंग की है. बदमाशों की गोली पूर्व पंसस विजय सिंह के सिर में छूती हुई निकल गयी. जिससे से विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पीड़ित गांधी चौक वार्ड संख्या 02 निवासी स्व. ललन सिंह के पुत्र विजय सिंह ने बहादुरपुर थाना में आवेदन देकर कहा कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे वह बहादुरपुर थाना पहुंच कर बीते एक जनवरी की रात में जोगी सिंह के पुत्र के बर्थडे पार्टी में की गयी हर्ष फायरिंग की घटना की चर्चा कर रहे थे. थाना पर शिकायत करने के लिए विजय सिंह सहित गांव के 40-50 लोग गये थे.
डायल 112 की टीम पहुंचकर घटना स्थल का लिया जायजा
विजय सिंह ने आवेदन देकर कहा कि उनका पुत्र अनुज कुमार भोज खाकर अपने चार-पांच साथियों के साथ घर लौट रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए नामजद अपराधियों ने गाली-गलौज करते हुए पीछा किया. अनुज के घर पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया. फायरिंग से अफरा-तफरी मच गयी. भयभीत परिजनों ने डायल 112 पर कॉल किया. उन्होंने बताया कि जब डायल 112 की टीम घर पहुंचे तो देखा कि अपराधी लगातार गोलियां चला रहे हैं. घर का भी नुकसान पहुंचा है. इसी दौरान एक गोली उनके सिर को छूते हुए निकल गयी. गोली लगते ही वह मौके पर गिर गये. ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी ले जाया गया. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए अलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया.
फायरिंग मामले में आठ नामजद व 12 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी
पीड़ित ने आठ लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. जिसमें बौआ मुखिया के पुत्र सुनील सहनी, ननकू सहनी, संजीव यादव के पुत्र नवीन यादव, अविनाश कुमार, मोहन ठाकुर के पुत्र सन्नी ठाकुर, व्यास यादव के पुत्र संजीव यादव, रजनीश कुमार एवं विवेक सहनी के अलावे 10 से 12 अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया है. सभी आरोपित बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हैं. पीड़ित ने कहा कि सभी नामजद आरोपित कुख्यात आपराधिक प्रवृत्ति के हैं. इनके खिलाफ पूर्व से लूट, हत्या,मारपीट एवं अन्य संगीन मामले का केस दर्ज है.घटना स्थल से खोखा बरामद, जांच में जुटी पुलिस
बताया जाता है कि पुलिस ने घटनास्थल से खोखा सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया है. हालांकि पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल किया जा रहा है. इस वारदात के बाद बहादुरपुर व आसपास के इलाके में भय का माहौल है. ग्रामीणों में आक्रोश है. स्थानीय लोग अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई राउंड गोली फायरिंग हुई है. पुलिस प्रशासन जब घटना स्थल पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि सभी बदमाश जैलक सकरपुरा बांध के तरफ भाग कर बेगूसराय के सीमा में प्रवेश कर गये. भागते-भागते भी बदमाशों ने हवाई फायरिंग किया. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. पूरे मामले में बहादुरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिली है. केस दर्ज किया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




