ePaper

राजद के सामाजिक न्याय परिचर्चा की तैयारी को ले कार्यकर्ताओं की बैठक

Updated at : 07 May 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
राजद के सामाजिक न्याय परिचर्चा की तैयारी को ले कार्यकर्ताओं की बैठक

राजद कार्यालय में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को बैठक हुई.

विज्ञापन

खगड़िया. राजद कार्यालय में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने किया. उन्होंने 11 मई को आयोजित होने वाली सदर विधानसभा के लिए सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम की तैयारी की चर्चा की. बैठक का संचालन सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि सदर विधानसभा का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम नगर परिषद क्षेत्र के एम जी मार्ग स्थित के एन क्लब में दिन के 11:00 बजे से होगा. नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम कराया जा रहा है. इस परिचर्चा के माध्यम से राजद नेताओं को प्रशिक्षित करने का उद्देश्य है. सदर विधानसभा के सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में सदर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, जिला कमेटी के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं जिला कमेटी, सभी प्रखंड अध्यक्ष , प्रखंड कमेटी, नगर अध्यक्ष ,नगर कमेटी, पंचायत अध्यक्ष, पंचायत कमेटी, सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी, सोशल मीडिया कमेटी, प्रवक्ता, बूथ अध्यक्ष, राजद के प्रमुख साथी एवं पार्टी के वरिष्ठ साथी उपस्थित रहेंगे. जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार ने कहा कि सदर विधानसभा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम के संचालन समिति का संयोजक पूर्व एमएलसी प्रत्याशी राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव और खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया बनाये गये हैं. मौके पर राजद प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, प्रकाश राम, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, मानसी नगर पंचायत उप मुख्य पार्षद सह जिला महासचिव पप्पू सुमन, तेजनारायण यादव, विद्यानंद यादव, सकलदीप यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, राजद के वरिष्ठ नेता सुजय यादव, सुरेश पौद्दार, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, आमिर खान, युवा प्रधानमहासचिव मो. नसीम उर्फ लंबू, मानसी युवा नगर अध्यक्ष रविश कुमार, युवा नेता विक्रांत कुमार, अनृतराज, मनोज तांती, सतन सदा, मनोज पासवान, वकील शर्मा, रोहित कुमार, गणेश शर्मा, अजित तिवारी, निखिल कुमार, ऋषि कुमार, राजा कुमार, प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन