बाढ़ प्रभावित पंचायत के मुखिया के साथ हुई बैठक

बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अमित अनुराग की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित रहीमपुर उत्तर, रहीमपुर दक्षिण तथा रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया की बैठक आयोजित की गई .
खगड़िया. बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अमित अनुराग की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित रहीमपुर उत्तर, रहीमपुर दक्षिण तथा रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया की बैठक आयोजित की गई . बैठक में डीसीएलआर स्वाति कुमारी भी मौजूद रही. जानकारी के मुताबिक बैठक में एसडीओ तथा डीसीएलआर ने सभी मुखिया से उनके पंचायत में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली . तथा बाढ़ प्रभावितों को मिल रही सुविधा की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी गई. बैठक में एसडीओ ने कहा कि पदाधिकारी तथा स्थानीय प्रतिनिधी संयुक्त रुप से पूरी पारदर्शिता के प्रभावित लोगों की पहचान एवं सूची तैयार करेंगे. मौके पर सदर प्रखण्ड के बीडीओ उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










