कैंप में 25 दिव्यांगों की हुई मेडिकल जांच

Updated:
विज्ञापन

शारीरिक जांचोपरांत उन्हें अंकों के अनुरूप प्रमाणपत्र कार्यालय द्वारा निर्गत किया जाता है

विज्ञापन

खगड़िया. गुरुवार को सदर अस्पताल में दिव्यांग की जांच के लिए शिविर लगाया गया था. शिविर में पहुंचे 25 दिव्यांग की जांच मेडिकल बोर्ड किया गया. मेडिकल बोर्ड में शामिल नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ विधानंद सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अभय कुमार और नेत्र विशेषज्ञ डॉ जयकांत कुमार द्वारा दिव्यांगों का जांच किया गया. बेलदौर की करीब 28 वर्षीय दिव्यांग महिला गिरिजा देवी जिसका एक हाथ पूरी तरह कंधे से कटा हुआ, सदर प्रखंड के रानी सकरपुरा निवासी 25 वर्षीय पिंटू कुमार पूरी तरह से नेत्र विहिन, पसराहा निवासी 06 वर्षीय रक्षित कुमार जो सेरेब्रल (पूरे शरीर का नस सुख जाना ) की जांच के लिए पहुंचे थे. डॉ अभय कुमार ने बताया कि हर गुरुवार को सदर अस्पताल में लगने वाले शिविर में बोर्ड द्वारा करीब दो दर्जन से अधिक दिव्यांगों की शारीरिक जांचोपरांत उन्हें अंकों के अनुरूप प्रमाणपत्र कार्यालय द्वारा निर्गत किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन