बिहार दिवस पर होने वाले मैराथन रैली एक दिन के लिए टली

अब मैराथन रैली का आयोजन सोमवार को होगा
– अब मैराथन रैली का आयोजन सोमवार को होगा गोगरी. पश्चिमी विक्षोभ व साइक्लोनिक वर्षा के कारण बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को अनुमंडल प्रशासन द्वारा होने वाले मैराथन रैली स्थगित कर दी गयी है. अब मैराथन रैली सोमवार 23 मार्च को सुबह 6:00 से आयोजित की जाएगी. इस बात की जानकारी गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने दी है. श्री कुमार ने बताया कि शनिवार को अनुमंडल क्षेत्र में साइक्लोनिक डिस्टरबेंस के कारण मौसम में खराबी व भारी वर्षा हुई है. जिस वजह से कार्यक्रम को स्थगित करते हुए एक दिन बढ़ाया गया है. उन्होंने बताया कि अब यह कार्यक्रम सोमवार को आयोजित की जाएगी. जबकि पूर्व से निर्धारित 22 मार्च के दिन में आयोजित होने वाले प्रशासन एलेवन पब्लिक एलेवन के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. वहीं पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्रमशः दिन व संध्या में 22 मार्च रविवार को ही आयोजित की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




