फाइनल मुकाबला में महेशखूंट ने करुआ को सात विकेट से हराया

मैच 16 ओवर का खेला गया
चौथम. बाबा साधु क्रिकेट टूर्नामेंट, नवटोलिया द्वारा आयोजित फाइनल मुकाबला शुक्रवार को महेशखूंट बनाम करूआमोड़ के बीच खेला गया. जिसमें महेशखूंट ने करुआ को सात विकेट से हराकर फाइनल कप अपने नाम किया. मैच 16 ओवर का खेला गया. जिसमें टॉस जीतकर करूआमोड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. बल्लेबाजी करते हुए करुआ की टीम 10 ओवर में ही 10 विकेट खोकर 103 रन बनाया उसके जवाब में उतरी महेशखूंट की टीम तीन विकेट खोकर 10 ओवर एक गेंद खेलकर 104 रन बनाकर शील्ड पर कब्जा कर लिया. महेशखूंट टीम के तरफ से सुमन कुमार के द्वारा 22 गेंदों में 47 रनों की तूफानी पारी खेली जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया. जबकि मैन ऑफ द सीरीज आयुष कुमार चुने गए जिसने पूरे टूर्नामेंट में 80 रन और कुल 6 विकेट लिये. इस प्रकार महेशखूंट विजेता टीम को प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह, स्थानीय मुखिया शशिभूषण कुमार द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. स्कोरर की भूमिका आशीष और प्रभाकर ने निभायी. वही कॉमेंटेटर की भूमिका में बिट्टू और चंद्रहास थे. मौके पर उप मुखिया मुकेश सिंह, विजय पोद्दार सहित दर्जनों दर्शक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




