नशा मुक्ति अभियान: छात्रों ने नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

नशा मुक्ति अभियान: छात्रों ने नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
चौथम. सुखराज मध्य विद्यालय, चौथम में बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार सिंह ने की. इसका उद्देश्य युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाना था. कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने पुलिस सप्ताह के अवसर पर छात्रों को नशा मुक्ति के महत्व और इसके हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने का आह्वान किया. विद्यालय के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और समाज पर इसके असर को जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया. मौके पर एएसआइ अभिमन्यु कुमार सिंह, शिक्षक मुकेश कुमार सिंह, सच्चिदानंद दास, नीतू कुमारी, अर्चना कुमारी, आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन प्रीति कुमारी, शिक्षिका संजू कुमारी आदि मौजूद थीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




