जनगणना के नाम पर साइबर ठगी से बचें, एक गलती और आपका खजाना खाली

Updated:
विज्ञापन
census-scam-alert-how-to-avoid-cyber-fraud-india

जनगणना के दौरान साइबर फ्रॉड से सावधान // सांकेतिक एआई तस्वीर

जनगणना के दौरान साइबर ठग फर्जी वेबसाइट, OTP और लिंक के जरिये लोगों को निशाना बना रहे हैं. जानिए कैसे पहचानें ऐसे स्कैम और किन बातों का ध्यान रखकर आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.

विज्ञापन

देशभर में जनगणना की प्रक्रिया शुरू होते ही साइबर अपराधियों की सक्रियता भी बढ़ गई है. आम लोगों की जानकारी जुटाने के इस सरकारी अभियान को अब ठग अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां जनगणना के नाम पर लोगों को फर्जी कॉल, लिंक और वेबसाइट के जरिए निशाना बनाया जा रहा है. ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है.

नकली वेबसाइट और फर्जी पोर्टल का जाल

साइबर ठग सबसे पहले सरकारी वेबसाइट जैसे दिखने वाले नकली पोर्टल तैयार करते हैं. इन वेबसाइट्स का डिजाइन इतना असली लगता है कि आम यूजर आसानी से धोखा खा जाता है. जैसे ही आप इसमें अपनी निजी जानकारी भरते हैं, आपकी डिटेल्स सीधे ठगों के पास पहुंच जाती हैं, जिससे बैंकिंग फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है.

OTP और कॉल के जरिये ठगी

कई लोगों को कॉल करके बताया जा रहा है कि जनगणना के लिए वेरिफिकेशन जरूरी है और इसके लिए OTP शेयर करना होगा. ध्यान रखें, जनगणना प्रक्रिया में कभी भी OTP की जरूरत नहीं होती. अगर कोई ऐसा दावा करता है, तो समझ जाएं कि यह ठगी का तरीका है.

बैंक डिटेल और QR कोड स्कैम

जनगणना सिर्फ परिवार और जनसंख्या से जुड़ी जानकारी के लिए होती है, इसका बैंकिंग डिटेल से कोई संबंध नहीं है. अगर कोई व्यक्ति आपसे अकाउंट नंबर, कार्ड डिटेल या QR कोड स्कैन करने को कहे, तो तुरंत मना कर दें. ऐसे मामलों में आपकी पूरी जमा पूंजी खतरे में पड़ सकती है.

खतरनाक लिंक से रहें दूर

फोन पर SMS या WhatsApp के जरिये जनगणना फॉर्म भरने के नाम पर लिंक भेजे जा सकते हैं. इन लिंक पर क्लिक करते ही आपका फोन हैक हो सकता है या आपकी जानकारी चोरी हो सकती है. हमेशा ऐसे लिंक से दूरी बनाकर रखें और किसी भी अनजान URL पर भरोसा न करें.

खुद को कैसे रखें सुरक्षित?

सरकार की ओर से साफ किया गया है कि जनगणना के दौरान कोई भी अधिकारी आपसे OTP, पैसे या बैंक डिटेल नहीं मांगता. साथ ही, किसी भी वेबसाइट की विश्वसनीयता जांचने के लिए उसका डोमेन “.gov.in” होना जरूरी है.

थोड़ी सतर्कता और सही जानकारी आपको इस तरह के साइबर जाल से बचा सकती है.

यह भी पढें: WhatsApp – Telegram पर फैल रहे फर्जी mParivahan ऐप और RAT मैलवेयर, सेकेंडों में हो जाएगी आपकी पहचान और कमाई की चोरी

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola