मारपीट में बदला हंसी मजाक, एक दर्जन घायल

मारपीट में जख्मी लोग। जख्मी का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी | Prabhat Khabar Network
खगड़िया के गोगरी बाजार में हंसी-मजाक को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोगरी (खगड़िया). गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी बाजार गुरुवार की देर रात्रि में हंसी मजाक में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं. जिसको कि गोगरी के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. घटना की जानकारी के बाद गोगरी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये हैं.
लव मैरेज शादी को लेकर कर रहे थे हंसी-मजाक
जानकारी के अनुसार पहला पक्ष मोहम्मद मिन्हाज उम्र 23, मोहम्मद साकिर 25 , मोहम्मद साबिर 29 मो आसिफ 22 मोहम्मद सादिक 18 मोहम्मद गफ्फार 53 मोहम्मद साजिद 38 मोहम्मद आलमगीर 36 और दूसरा पक्ष मोहम्मद बाबर, मोहम्मद समसाद, सरफराज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद शहनवाज के बीच लव मुहल्ले में लव मैरेज के कारण हुई शादी के लिए हंसी मजाक किया गया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गया और देखते ही देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और जमकर लाठी डंडा और ईट पत्थर चलने लगा जिसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










