परिवार नियोजन पखवारा को लेकर आशा को दिया निर्देश

परिवार नियोजन पखवारा को लेकर आशा को दिया निर्देश
बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के सीएचसी प्रभारी ने आशा को परिवार नियोजन के लिए बंध्याकरण करवाने को लेकर लोगों जागरूक करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश कुमार ने की. सीएचसी प्रभारी ने आशा को कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण परिवार नियोजन पखवारा में योग्य दंपतियों को जागरूक कर अधिक से अधिक परिवार नियोजन के तहत महिलाओं का बंध्याकरण व पुरुष नसबंदी करने को लेकर जागरूक किया जाय. सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग से तैयार भव्या सॉफ्टवेयर एप में मरीजों के निबंधन से लेकर जांच, इलाज तथा मिलने वाली दवा सहित हेल्थ फैसिलिटी संबंधित जानकारी दी जाती है. बताया गया कि भव्या एप पर ही मरीज का निबंध होता है, निबंध के बाद ओपीडी में डॉक्टर भी एप पर ही मरीज के सभी तरह के जानकारी व दवा परामर्श दिया जाता है. मरीज की जांच रिपोर्ट एप पर ही लोड की जाएगी. इसके साथ ही मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवा की जानकारी भी होनी चाहिए. मौके पर बीएचएम अशोक यादव, बीसीएम दीपक कुमार, बीएमसी प्रिंस कुमार, नूतन कुमारी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










