दो बाइक की सीधी भिड़ंत में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप घायल, रेफर

Updated at : 02 Mar 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की सीधी भिड़ंत में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप घायल, रेफर

चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे खगड़िया रेफर कर दिया

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत के फुलवडिया चौक पर दो बाईक की सीधी भिड़ंत में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है. वही घायलावस्था में दोनों बाइक सवार युवक को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. वही पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे खगड़िया रेफर कर दिया. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित बाईक चालक बोबिल पंचायत के फुलवडिया गांव निवासी राजकुमार महतो के 35 वर्षीय पुत्र विजेंद्र महतो बर्फ बेचकर घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान फुलवडिया चौक समीप तेज रफ्तार से आ रहे बाईक चालक गांव के शिवचंद महतो के 18 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद कुमार की सीधी भिड़ंत हो गई. वही ठोकर लगते ही दोनों बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. वही उक्त सड़क दुर्घटना से पीड़ित परिजनों में मायूसी छाई हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन