ePaper

अवैध तरीके से वृक्षों की हो रही कटाई

Updated at : 08 Aug 2024 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

अवैध तरीके से वृक्षों की हो रही कटाई

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र में वन विभाग की लापरवाही का नतीजा है कि लोग सरकारी व निजी जमीन पर लगे हरे भरे पेड़ को बगैर प्रशासनिक सहमति कटाई कर रहे हैं. इसके बावजूद विभाग वन माफियाओं पर शिकंजा नहीं कस पा रही है. इसके अलावा पुलिस प्रशासन की भी अनदेखी से लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सरकार एक तरफ पर्यावरण संरक्षण व हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण अभियान चला रही है. इस अभियान में सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन हरे भरे वृक्ष की सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग की लापरवाही बढ़ते ही इसके कारोबार में संलिप्त लोग विभाग के कुछ लोग को भरोसे में लेकर अपना खेल शुरू कर देते है. हाल के घटनाक्रम में दिघौन गांव निवासी अखिलेश रजक के द्वारा हरे वृक्षों की अंधाधुंध कटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन