ePaper

जनता का आशीर्वाद मिला तो बदलेंगे बेलदौर का तकदीर व तस्वीर: कृष्णा यादव

Updated at : 21 Apr 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
जनता का आशीर्वाद मिला तो बदलेंगे बेलदौर का तकदीर व तस्वीर: कृष्णा यादव

जिप अध्यक्ष ने सोमवार को जिला परिषद क्षेत्र संख्या 12 में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में 1.75 करोड़ रुपये की योजनाओं का हुआ उद्घाटन

बेलदौर. जिला परिषद अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने सोमवार को बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से विकास योजनाओं का उद्घाटन किया. जिप अध्यक्ष ने सोमवार को जिला परिषद क्षेत्र संख्या 12 में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीतिक पद सेवा का माध्यम है. क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रहती है. श्रीमति यादव ने कहा कि सम्मान और सेवा के साथ विकास कार्य करना मेरी प्राथमिकता है. मेरे पति पूर्व विधायक रणवीर यादव के सिद्धांतों को अपनाते हुए मैं इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास कर रही हूं. उन्होंने कहा कि गोगरी, कंजरी, रोहियार और मोहनपुर पंचायत में हेल्थ वेलनेस सेंटर का निर्माण कराया जाएगा. ताकि सुदूर ग्रामीण इलाकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें.

इन योजनाओं का किया गया उद्घाटन

जिप अध्यक्ष ने सकरोहर पंचायत के गुदरिया चौक पर यात्री शेड (7.42 लाख रुपये), भगवती स्थान से पीएम सड़क निर्माण (14.98 लाख रुपये), मध्य विद्यालय महद्दीपुर के चारदीवारी निर्माण (13.98 लाख रुपये), सुरेश सिंह से दामोदर मंडल तक सड़क (13.67 लाख रुपये), सार्वजनिक शौचालय कृष्ण कुमार के घर के पास (4.50 लाख रुपये) का उद्घाटन किया गया. मौके पर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 12 की सदस्य रिमझिम देवी, 13 के सदस्य चंदन कुमार, जीप प्रतिनिधि गोपाल यादव, पूर्व जिला पार्षद पिंटू राम, पप्पू यादव, अमिष अमोल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन