ePaper

डीएम के जनता दरबार में 54 आवेदनों पर हुई सुनवाई

Updated at : 09 Jan 2026 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम के जनता दरबार में 54 आवेदनों पर हुई सुनवाई

जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है

विज्ञापन

खगड़िया. समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में 54 आवेदनों पर सुनवाई की गयी. जनता दरबार में भूमि संबंधित 34 आवेदन प्राप्त हुए. इसके अतिरिक्त अतिक्रमण से संबंधित 4 आवेदन, जन वितरण प्रणाली से जुड़े 3 आवेदन, नल-जल योजना के 2 आवेदन, विद्युत से संबंधित 2 आवेदन, वृद्धा पेंशन के 2 आवेदन, सिविल सर्जन कार्यालय से जुड़े 2 आवेदन, जलकर से संबंधित 2 आवेदन, मानदेय से जुड़ा 01 आवेदन, कंबल वितरण का 1 आवेदन तथा शिक्षा से संबंधित 01 आवेदन की सुनवाई की गयी. जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन कर आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है. जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन