हजार्ड हंट से खतरे को कर सकते हैं पहचान, स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

Updated at : 20 Apr 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
हजार्ड हंट से खतरे को कर सकते हैं पहचान, स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

अप्रैल माह के तीसरे शनिवार को हजार्ड हंट के बारे में बच्चों को जानकारी दी गयी

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के सौढ उत्तरी पंचायत के मध्य विद्यालय सौढ भरतखण्ड में सुरक्षित शनिवार मनाया गया. अप्रैल माह के तीसरे शनिवार को हजार्ड हंट के बारे में बच्चों को जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय कुमार पासवान और शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने किया. प्रधानाचार्य ने कहा कि हजार्ड हंट का मुख्य उद्देश्य लोगों को खतरे की पहचान करने और उससे निपटने के लिए तैयार करना है. हजार्ड हंट एक सुरक्षा जागरूकता अभियान है, जो खतरे की पहचान करने और उसे दूर करने के लिए किया जाता है. यह अभियान घर, कार्यस्थल, स्कूल या किसी स्थान पर लागू हो सकता है. शिक्षक ने बताया कि हजार्ड हंट में हम खतरों को ढूंढते हैं, जैसे कि फिसलने का खतरा, आग का खतरा, या बिजली का खतरा और फिर उन खतरों को दूर करने के लिए कदम उठाते हैं. हजार्ड हंट में अपने कार्यस्थल या किसी स्थान पर खतरों की पहचान करते हैं, जैसे कि ढीली तारों, गीली फर्श या अवांछित उपकरणों की पहचान करना. आप अपने घर या अपने स्कूल में बच्चों को खतरे से सुरक्षित रखने के लिए हजार्ड हंट का उपयोग कर सकते हैं. मौके पर शिक्षक निरंजन कुमार, रामविनोद साह, रामलाल पंडित, मीनाक्षी कुमारी, सफकत आफरीन, उत्कर्ष कुमार, सार्थक कुमार, प्रीतम, आयुष, राजनंदनी, प्रियांशु, निक्की, शिवानी, अंजली, अनुष्का, आंचल, वंदना भारती, सोनम और विद्यालय के सैकड़ों छात्र और छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन