ePaper

महात्मा हंसराज की जयंती पर डीएवी में का हुआ हवन

Updated at : 19 Apr 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
महात्मा हंसराज की जयंती पर डीएवी में का हुआ हवन

महात्मा हंसराज की जयंती पर डीएवी में का हुआ हवन

विज्ञापन

खगड़िया. स्थानीय एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल के जूनियर और सीनियर विंग में महात्मा हंसराज की जयंती मनायी गयी. शनिवार को डीएवी के पारंपरिक हवन का आयोजन किया गया. सुबह में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में स्कूल की प्राचार्या उमा मिश्रा व शिक्षकों ने महात्मा हंसराज के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. प्राचार्या ने कहा कि 19 अप्रैल 1864 को महात्मा हंसराज का जन्म हुआ था. डीएवी स्कूल की बुनियाद महात्मा हंसराज ने 1886 में महज दो कमरों में रखी थी. आज यह विश्व की एक बड़ी शैक्षणिक संस्थान है. उन्होंने कहा कि डीएवी में बच्चों को महात्मा हंसराज द्वारा स्थापित आदर्शों के आधार पर शिक्षा दी जाती है. बच्चों से कहा कि वो महात्मा हंसराज के जीवन से सीख लें और शिक्षा ग्रहण कर जीवन में आगे बढ़ें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन