बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे गौ भक्त: स्वामी अतिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे गौ भक्त: स्वामी अतिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
खगड़िया. बिहार विधानसभा के सभी सीटों पर गौ भक्त निर्दलीय चुनाव लडेंगे. गुरुवार की शाम जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अग्रसेन भवन में प्रेसवार्ता कर कहा कि गौ माता संकल्प यात्रा निकाला गया है. उन्होंने कहा कि बिहार के सभी विधानसभा सीट पर गौ भक्त चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि वह स्वयं गौ भक्तों का चुनाव प्रचार करेंगे. उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए गौ भक्तों को मतदान करने की अपील की. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है. जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे. गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति की भी आधारशिला है. उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हो. शंकराचार्य ने कहा कि हम सभी राष्ट्रीय पार्टी के दिल्ली कार्यालय पर गये और पूछा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अपना पक्ष लोक सभा सदन में रखिए. अपने पक्ष को हमें बताइए, लेकिन अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपना पक्ष गौ माता के विषय में नहीं बताया. इसलिए अब मजबूरी में बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारना पड रहा है. शंकराचार्य ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में सभी विधानसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवार खड़ा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद औपचारिक रूप से यह बताया जायेगा कि कौन-कौन उम्मीदवार उनके तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं. मौके पर शंकराचार्य महाराज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगिराज सरकार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




