चोरी की बाइक और हथियार के साथ पेशेवर अपराधी गिरफ्तार, लूटकांड का फरार आरोपी भी निकला

Updated:
विज्ञापन
चोरी की बाइक और हथियार के साथ पेशेवर अपराधी गिरफ्तार, लूटकांड का फरार आरोपी भी निकला

गिरफ्तार आरोपी

Gangaur Police Arrest : खगड़िया की गंगौर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक और हथियार के साथ एक पेशेवर अपराधी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी के लूटकांड का फरार अभियुक्त होने का भी खुलासा हुआ.

विज्ञापन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट

Gangaur Police Arrest : अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गंगौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक और हथियार के साथ एक पेशेवर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के गढ़बन्नी निवासी राहुल कुमार (24), पिता- हरेराम यादव के रूप में हुई है. पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है.

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल कुमार चोरी की बाइक से किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलौली थाना क्षेत्र के रौन चौक में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

तलाशी में चोरी की बाइक और हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी की बाइक और एक हथियार बरामद किया. बरामद सामान को जब्त कर आगे की जांच की जा रही है.

लूटकांड का फरार आरोपी भी निकला

पूछताछ में खुलासा हुआ कि राहुल कुमार पिछले वर्ष हुए एक लूटकांड में भी शामिल रहा है और उस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था. उसके विरुद्ध गंगौर थाना कांड संख्या 270/25 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज है. पुलिस ने आरोपी को 3 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया.

अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी हो रही जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य संभावित सहयोगियों और आपराधिक नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. बरामद बाइक और हथियार के संबंध में भी जांच जारी है.

पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

प्रमुख बातें

  1. गंगौर थाना पुलिस ने पेशेवर अपराधी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया.
  2. आरोपी के पास से चोरी की बाइक और एक हथियार बरामद.
  3. पूछताछ में लूटकांड का फरार आरोपी होने का खुलासा.
  4. बीएनएस की धारा 309(4) के तहत दर्ज है मामला.
  5. आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों की भी जांच जारी.

और पढ़ें: भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौनी से बढ़ी परेशानी, घंटों कटौती से लोग बेहाल

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन