धूमधाम से मनाया गया खगड़िया जिला का 44वां स्थापना दिवस

Updated at : 10 May 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया खगड़िया जिला का 44वां स्थापना दिवस

प्रखंड स्तर पर हाईस्कूल के बच्चों की साइकिल रैली निकाली गयी

विज्ञापन

खगड़िया. खगड़िया जिला की स्थापना दिवस शनिवार को समारोहपूर्वक मनाया गया. जिले में कार्यक्रमों की धूम रही. स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी से हुई. सुबह में समाहरणालय परिसर से शहर स्थित जेएनकेटी इंटर स्कूल, लाल बाबू बालिका स्कूल, आर्य कन्या इंटर स्कूल, मिडिल स्कूल हाजीपुर उत्तर, कन्या मवि सन्हौली स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. जिसे अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रखंड स्तर पर हाईस्कूल के बच्चों की साइकिल रैली निकाली गयी. जिले के सभी स्कूलों में भी बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली. इंटर स्कूल भदास में एचएम सुधीर कुमार के नेतृत्व में स्टूडेंटस ने पोषक क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली. इस दौरान शिक्षक रंजन कुमार रवि, मिथिलेश कुमार, ब्रजेश कुमार, डॉ. शशि भारती, मधु प्रिया, बीणा कुमार, अमरदीप, रेणु, मो. फैजल अहमद आदि शामिल थे. इधर, खेल भवन में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में बालिका वर्ग में भाभ्य श्री व बालक वर्ग में अर्पित कमल विजेता बना. शतरंज संघ के सचिव विप्लव रंधीर ने बताया कि ऐसे खेल के आयोजन से बच्चों का मानसिक विकास होता है. खेल के प्रति रुचि भी होती है. इस दौरान निर्णायक सीनियर नेशनल आर्बिटर गुलशन कुमार सराहनीय भूमिका निभायी. कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में सीएस हाईस्कूल माड़र की टीम विजेता रही. वहीं बालिका वर्ग में हाईस्कूल सन्हौली की टीम विजेता बनी. मौके पर शारीरिक शिक्षक शशिकांत रंजन, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, राजीव कुमार, राज कुमार, कविता कुमारी, मनोज कुमार आदि मौजूद थे. शहर के माउंट लिटरा जी स्कूल में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य सह क्रियान्वयन आरक्षण समिति के अध्यक्ष अनामिका सिंह पटेल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर प्राचार्य रितु श्रीवास्तव, आरएम मो. शारीक, एडमिन हेड सुजीत, साक्षी, आईटी विभाग के प्रभात, टीचर मिलन, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव संतोष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन