जिला संतमत सत्संग के 41वें वार्षिक अधिवेशन को ले किया ध्वजारोहण

जिला संतमत सत्संग के 41वें वार्षिक अधिवेशन को ले किया ध्वजारोहण
बेलदौर. प्रखंड के आदर्श इंटर विद्यालय के खेल मैदान में प्रस्तावित दो दिवसीय संतमत सत्संग के 41वें वार्षिक अधिवेशन को लेकर संकल्प ध्वजारोहण किया गया. शनिवार को 11 से 12 फरवरी तक प्रस्तावित उक्त जिला स्तरीय वार्षिक अधिवेशन को लेकर महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट के संत पूज्य स्वामी प्रमोद बाबा के साथ पहुंचे अन्य संतों ने कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन कर संकल्प ध्वजारोहण किया. मौके पर मुखिया मंजू देवी, शिक्षक नेता ब्रजेश कुमार, जिला मंत्री विद्यानंद यादव, जिला अध्यक्ष विश्व प्रकाश सिंह, शिव कुमार यादव, पंसस निभा देवी,उमेश कुमार, विजय यादव, सचिन कुमार,संगम कुमार, कृष्णा यादव, डॉ श्यामदेव यादव मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




