रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, युवक घायल

घायलों का इलाज पीएचसी में की जा रही है
बेलदौर. थाना क्षेत्र के बेला नोवाद गांव में एक सार्वजनिक रास्ता को जोत कर खेत बनाने का विरोध करने पर आरोपित पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घायलों का इलाज पीएचसी में की जा रही है. इस संबंध में पीड़ित बेला नोवाद गांव के प्रवेश कुमार ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर गांव के ही मुकेश कुमार उर्फ शिवम कुमार समेत तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए कहा है कि आरोपित सार्वजनिक रास्ता को जोत कर अपना खेत बना लिया इसका विरोध करने पर नामजदों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




