ePaper

परबत्ता अंचल परिसर में भूमि सर्वे के विरोध में हजारों किसानों ने दिया धरना

Updated at : 01 Sep 2024 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

सभा के समापन के बाद नवोदित किसान संघ के सभी सदस्य अपने इस सर्वे से संबंधित विरोध पत्र अंचल अधिकारी मोना गुप्ता को सौंपा.

विज्ञापन

-रैयती हक समाप्त करने का षड्यंत्र रच रही सरकार:रामानुज रमण परबत्ता. भूमि सर्वे के विरोध में प्रखंड परिसर में नवोदित किसान संघ के बैनर तले शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना-प्रदर्शन में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के हजारों किसानों ने भाग लिया. प्रखंड में चल रहे भूमि सर्वे का विरोध किया. नवोदित किसान संघ के अध्यक्ष रामानुज प्रसाद रमण ने सभा को संबोधित करते कहा कि सरकार हमारी जमीन को हथियाना चाह रही है. देश के आजादी के 78 वर्ष बाद भी किसानों का हालत दयनीय है. इतने पर सरकार को संतोष नहीं हुआ तो उन्होंने पैतृक जमीन छीनकर किसानों के बाल बच्चे को भूख मरने को मजबूर करने की साजिश रच डाली. जमींदारी उन्मूलन से पूर्व जमींदार से खरीदी गई जमीन टोपोलैंड, गैरमजरुआ खास, वकाश्त, गंगवरार, परती-कदीम, केशरी ए हिंद आदि पर वर्ष 2015-16 से भूदान रसीद एवं खरीद बिक्री पर सरकार रोक लगाकर रैयती हक समाप्त करने का षड्यंत्र रच रही है. आनन फानन में सर्वे कराकर परबत्ता अंचल की लगभग 8165 एकड़ और जिला की 54 हजार एकड़ जमीन को सरकारी जमीन बनाना चाहती है. दूसरी ओर ये रैयती जमीन छीनकर बिहार के 60 प्रतिशत किसानों को भूमिहीन बनाना चाहती है. पटना हाईकोर्ट के परिसीमन अधिनियम 1963 बिहार राजभवन गजट 2011 में वर्णित प्रतिकूल कब्जा, लंबे समय से स्थाई स्थिति, इन सारे नियमों को ताक पर रखकर सरकार किसानों के साथ क्रूर मजाक कर रही है. उन्होंने कहा कि पूर्व में सर्वे के नाम पर किसानों से अवैध वसूली गई भारी भरकम राशि की जांच कर दोषी अधिकारियों को दंडित करें. अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगावें. भ्रष्ट राजस्व कर्मियों एवं बिचौलिए के सांठगांठ की जांच कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाय. मौके पर जिप सदस्य जयप्रकाश यादव, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, मदनमोहन सिंह, जितेंद्र कुमार, धीरेंद्र मिश्र, अनिल चौधरी, अरविंद कुमार, प्रकाश यादव, सच्चिदानंद यादव , देवानंद सिंह, पूर्व जिप उपाध्याय ग्यासउद्दीन, पूर्व जिप प्रतिनिधि गजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि शैलेश सिंह, मुखिया आलोक कुमार, आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बंटू, राजीव चौधरी, पूर्व मुखिया सिकंदर प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद सिह, मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव, आशिफ इकबाल, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुकेश सिंह, परबत्ता सरपंच संघ से अध्यक्ष प्रतिनिधि रणवीर यादव आदि ने सभा का संबोधित किया. किसानों ने एकजुट होकर कहा कि भूमि सर्वे का प्रपत्र हमलोग नही भरेगें. साथ ही विरोध जारी रहेगा. आगे अनुमंडल स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा. सभा के बीच बीच में बिहार सरकार के खिलाफ एवं परबत्ता अंचल में व्याप्त भष्ट्राचार के विरोध में जमकर नारा लगाया. सभा के समापन के बाद नवोदित किसान संघ के सभी सदस्य अपने इस सर्वे से संबंधित विरोध पत्र अंचल अधिकारी मोना गुप्ता को सौंपा. कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानुज प्रसाद रमण, मंच संचालन जिप सदस्य जयप्रकाश यादव ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन