10 जून को होगा जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप, खिलाड़ियों का किया जाएगा चयन
कोषाध्यक्ष के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त हुए पद पर सर्वसम्मति से प्रकाश गिरी को नया कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 10 जून 2026 को कराने का निर्णय लिया गया.
खगड़िया. आगामी 19 से 21 जून 2026 तक गया में आयोजित होने वाली बिहार राज्य अंतर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन करने का निर्णय लिया गया. बुधवार को खगड़िया जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की बैठक हुयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के सचिव डॉ. एच प्रसाद ने की. बैठक में उपाध्यक्ष संजीव प्रकाश, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. प्रेम कुमार, पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद, डॉ. जैनेंद्र नहर, संयुक्त सचिव रणधीर कुमार, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. नागमणि नंदन, सदानंद कुमार, रवि जायसवाल, संतोष कुमार, प्रकाश गिरी, मुरारी कुमार ने भाग लिया.
जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 10 जून 2026 को कराने का निर्णय लिया गया.
संघ के सचिव डॉ. एच प्रसाद ने बताया कि संघ के कोषाध्यक्ष के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त हुए पद पर सर्वसम्मति से प्रकाश गिरी को नया कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 10 जून 2026 को कराने का निर्णय लिया गया. सचिव ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आधार पर अंडर-13, अंडर-17, अंडर-19 एवं सीनियर वर्ग की जिला टीमों का चयन किया जाएगा. चयनित खिलाड़ी गया में आयोजित बिहार राज्य अंतर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में खगड़िया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










