सदर विधायक परिवहन मंत्री से मिलकर खगड़िया से पटना सीधी बस सेवा शुरु करने की मांग
Author Rajkishore singh
Updated:
विज्ञापन
खगड़िया जिला उत्तर बिहार का एक महत्वपूर्ण जिला है. जहां से प्रतिदिन हजारों लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यवसाय एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए राजधानी पटना की यात्रा करते हैं.
विज्ञापन
मथुरापुर गांधी चौक, बखरी बस स्टैंड, मानसी बस स्टैंड, बलहा, सबलपुर एवं सोनमनकी चौक पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का रखा प्रस्ताव, मंत्री ने दिया त्वरित कार्रवाई का आश्वासन
खगड़िया. सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत से पटना में मिलकर खगड़िया से पटना तक सीधी बस सेवा शुरु करने की मांग की इससे पहले विधायक ने अंग वस्त्र भेंट कर मंत्री का स्वागत किया. खगड़िया जिले से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को उनके समक्ष रखा. मुलाकात के दौरान विधायक ने खगड़िया की परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण मांगें रखी. विधायक श्री मंडल ने परिवहन मंत्री से खगड़िया से राजधानी पटना के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि खगड़िया जिला उत्तर बिहार का एक महत्वपूर्ण जिला है. जहां से प्रतिदिन हजारों लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यवसाय एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए राजधानी पटना की यात्रा करते हैं.खगड़िया से पटना के लिए सीधी बस सेवा शुरू
वर्तमान में सीधी सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यात्रियों को कई स्थानों पर बस बदलनी पड़ती है. जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी होती है. उन्होंने कहा कि यदि खगड़िया से पटना के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाती है तो इससे आम लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों, व्यवसायियों एवं सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों को काफी सुविधा होगी. यह सेवा जिले के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इसके अलावा विधायक ने जिले के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग करते हुए मथुरापुर गांधी चौक, बखरी बस स्टैंड, मानसी बस स्टैंड, बलहा चौक, सबलपुर चौक तथा सोनमनकी चौक पर आधुनिक यात्री शेड निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि इन स्थानों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं. लेकिन यात्रियों के लिए पर्याप्त प्रतीक्षालय एवं शेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें धूप, बारिश और अन्य मौसम संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. विधायक ने कहा कि इन स्थानों पर यात्री शेड का निर्माण होने से आम लोगों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं छात्रों को लाभ मिलेगा. साथ ही सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










