परीक्षा एप से मैट्रिक व इंटर परीक्षा की होगी ऑनलाइन निगरानी

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा एप से मैट्रिक व इंटर परीक्षा की होगी ऑनलाइन निगरानी

विज्ञापन

गोगरी. मैट्रिक व इंटर परीक्षा की निगरानी परीक्षा एप के माध्यम से ऑनलाइन किया जायेगा. इसके लिए मैट्रिक व इंटर के परीक्षा केंद्र पर विशेष कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक- इंटर परीक्षा की त्वरित जानकारी लेने से लेकर सभी तरह की सूचनाओं को अपडेट करने के लिए परीक्षा एप बनाया है. यह एप हर केंद्र पर प्रतिनियुक्त एक कम्प्यूटर शिक्षक या कर्मी डाउनलोड करेंगे. परीक्षा शुरू होने के साथ हर विषय, पाली की सभी जानकारी बोर्ड को इसके माध्यम से अपडेट करना है. इसके माध्यम से परीक्षार्थियों की फोटो से लेकर अन्य त्रुटि का भी ऑनलाइन समाधान हो सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

शीघ्र मिल जायेगा बोर्ड को आंकड़ा

डीईओ ने बताया कि परीक्षा में कितने बच्चे शामिल मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट के अंदर ही केंद्रवार बच्चों की संख्या बोर्ड को उपलब्ध हो जायेगी. किस केंद्र पर कितना प्रश्न पहुंचा, किसी केंद्र पर प्रश्न या कॉपी तो नहीं घटी, यह सभी आंकड़े उपलब्ध कराये जायेगे. डीईओ ने कहा कि जो शिक्षक या कर्मी मैट्रिक में केंद्र पर रहेंगे, वे इंटर में नहीं रहेंगे. दोनों में केंद्र पर अलग-अलग कर्मियों को रखना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन