हरिणमार दियारा व झौवा बहियार में 39 बकायेदारों का काटा गया विद्युत कनेक्शन

बिजली विभाग द्वारा बकायेदारों पर की गयी कार्रवाई से इलाके में हडकंप मचा हुआ है
गोगरी. बिजली विभाग द्वारा बकायेदारों पर की गयी कार्रवाई से इलाके में हडकंप मचा हुआ है. बुधवार को बिजली विभाग के जेई ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने 39 बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काट दिया है. जेई ने बताया कि जिले के सीमावर्ती इलाके मुंगेर जिले के हरिणमार दियारा में 30 और झौवा बहियार में 09 बकायेदार उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया है. जेई ने बताया कि यदि बकायेदार बिजली उपभोक्ता राशि जमा नहीं करेंगे तो प्राथमिकी दर्ज भी करायी जायेगी. उन्होंने बकायेदारों से अपील किया है कि यदि एक मुस्त में बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं तो दो-दो क़िस्त में बिजली बिल की राशि जमा करें. जिसके बाद ही बिजली बहाल किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए लाभुक को कार्यालय आने की कोई जरूरत नहीं है, वह स्थानीय मीटर रीडर और मानव बल से भी संपर्क कर बिल का भुगतान कर सकते हैं. मौके पर लाइनमेन लालबिहारी कुमार, राकेश कुमार, इन्तेजार आलम, शैलेश कुमार, संतोष कुमार, तैयब, निरंजन कुमार, चंदन कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




