ePaper

ई-रिक्शा व साइकिल में हुई टक्कर, दो बच्चे घायल

Updated at : 27 Dec 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
ई-रिक्शा व साइकिल में हुई टक्कर, दो बच्चे घायल

थाना क्षेत्र के करुआमोड़-चौथम लिंक पथ में शनिवार की दोपहर एक निजी विद्यालय के ऑटो ई-रिक्शा व साइकिल में टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

चौथम. थाना क्षेत्र के करुआमोड़-चौथम लिंक पथ में शनिवार की दोपहर एक निजी विद्यालय के ऑटो ई-रिक्शा व साइकिल में टक्कर हो गयी, जिससे साइकिल पर सवार बच्चा घायल हो गया. वहीं ई-रिक्शा पर सवार एक बच्चा भी गिरकर घायल हो गया. घायल बच्चे की पहचान करुआ निवासी किशन शर्मा के पुत्र अंकित कुमार एवं दूसरे घायल की पहचान नवादा गांव निवासी सत्यम कुमार के पुत्र गणेश राज के रूप में हुई है. घटना की सूचना के बाद चौथम थाना में पदस्थापित एएसआइ अभिमन्यु कुमार ने दोनों घायलों को इलाज के लिए चौथम सीएचसी पहुंचाया. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया. दोनों घायल बच्चों का इलाज सीएचसी में डॉक्टर द्वारा किया गया. गंभीर रूप से जख्मी बच्चों को इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन