"शिव, मुझे अपने साथ ले चलो", क्या Divyanka Sirohi को पहले ही हो गया था अपनी मौत का एहसास?
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Apr 2026 6:21 PM
दिव्यांका सिरोही, फोटो- इंस्टाग्राम
हरियाणवी स्टार दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन. क्या उनके पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट ने पहले ही दे दिया था इशारा? जानें पूरी सच्चाई.
हरियाणवी म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर आई है. मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही अब हमारे बीच नहीं रहीं. महज 30 साल की उम्र में उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के साथ ही उनका एक पुराना इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भगवान शिव से एक ऐसी मांग की थी जिसे पढ़कर आज हर कोई इमोशनल है.
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
दिव्यांका का निधन मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को हुआ. बताया जा रहा है कि गाजियाबाद में अपने घर पर उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई और तबीयत बिगड़ गई. घरवाले उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया. इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को सन्न कर दिया है.
क्या भगवान ने सुन ली थी दुआ? वायरल पोस्ट की चर्चा
दिव्यांका की मौत के बाद फैंस उनके पुराने पोस्ट देख रहे हैं. उनका एक पोस्ट (जो जून 2023 का है) तेजी से वायरल हो रहा है. इस फोटो में वो नीली जैकेट और पगड़ी पहने नजर आ रही हैं. इस पोस्ट का कैप्शन है, “POV : शिव, मुझे अपने साथ ले चलो.” आज उनके जाने के बाद फैंस इस कैप्शन को देखकर कह रहे हैं कि शायद भगवान ने उनकी यह बात सुन ली. कमेंट्स में लोग ‘RIP’ लिखकर अपना दुख जता रहे हैं.

टिक टॉक की छोटी वीडियो से बनीं बड़ी स्टार
दिव्यांका ने अपनी पहचान खुद अपनी मेहनत से बनाई थी. उन्होंने एक बार बताया था कि बचपन से ही उन्हें डांस और एक्टिंग का शौक था. उनका सफर टिक टॉक से शुरू हुआ था. दिवाली के समय उनका एक वीडियो ‘मेरी मम्मी नू पसंद नई तू’ गाने पर बहुत वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में काम मिलने लगा.
50 से ज्यादा गानों में किया काम
दिव्यांका ने मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और फिर MBA भी किया, लेकिन उनकी मंजिल एक्टिंग ही थी. उन्होंने मासूम शर्मा, केडी और अमित सैनी रोहतकिया जैसे बड़े हरियाणवी कलाकारों के साथ 50 से भी ज्यादा म्यूजिक वीडियो में काम किया. अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने बहुत कम समय में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था.
यह भी पढ़ें: Karan Wahi ने छोड़ दी एक्टिंग और बन गए साधु? एक्टर ने अफवाह फैलाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










