ePaper

पांच घंटे विलंब से चली देवघर से सरायगढ़ स्पेशल ट्रेन

Updated at : 24 Jul 2024 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

पांच घंटे विलंब से चली देवघर से सरायगढ़ स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

खगड़िया. देवघर से सरायगढ़ जाने वाली स्पेशल ट्रेन दो दिनों से विलंब से चल रही है. पहले दिन बीते 22 जुलाई को 05574 देवघर से सरायगढ़ जाने वाली ट्रेन पांच घंटे विलंब से खगड़िया पहुंची है,जबकि मंगलवार तीन घंटे विलंब से सरायगढ़ से खगड़िया पहुंची. मालूम हो कि बीते 21 जुलाई को सरायगढ़ से देवघर के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया. दो दिनों में लगातार घंटों विलंब से परिचालन किए जाने पर पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी, सह संयोजक देश बन्धु आजाद, अभिषेक शर्मा, रिजवान अहमद, महेशखूंट के संयोजक उदय कांत ठाकुर ने आक्रोश वक्त किया है. उन्होंने रेमंत्री से ससमय ट्रेन परिचालन करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन