खगड़िया में किराये के कमरे में रह रही बेगूसराय की छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
चित्रगुप्त नगर थाना.

चित्रगुप्त नगर थाना.

Student Death : खगड़िया के अस्पताल रोड पर एक किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही बेगूसराय की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Student Death : खगड़िया के अस्पताल रोड स्थित किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही बेगूसराय की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. वहीं परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

किराये के मकान में मिली छात्रा की लहूलुहान हालत

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय छात्रा खगड़िया के अस्पताल रोड स्थित एक किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी. शनिवार दोपहर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

बहन और भाई ने बतायी घटना की पूरी जानकारी

मृतका की छोटी बहन ने बताया कि पानी की मोटर के इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड (प्लग/पैनल) का हिस्सा जल गया था, जिसे ठीक करने की बात बहन कह रही थी. इसी बीच वह कोचिंग पढ़ने चली गई. दूसरी ओर, गांव से खाना लेकर पहुंचे छोटे भाई ने बताया कि कमरे में बहन नहीं मिली. खोजबीन करने पर वह नीचे मोटर के पास बने छोटे कमरे में खून से लथपथ पड़ी मिली. उसके सिर से खून निकल रहा था और पास में जला हुआ इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पड़ा था.

घटना के बाद बदले बोर्ड और खून के निशान पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलने पर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने दावा किया कि जिस जले हुए इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड को छात्रा ठीक करने गई थी, उसकी जगह नया बोर्ड लगा हुआ मिला, जबकि जला हुआ बोर्ड घटनास्थल पर पड़ा था. परिजनों का यह भी आरोप है कि जहां छात्रा का शव मिला, वहां मौजूद खून के धब्बों को साफ करने का प्रयास किया गया था. इन परिस्थितियों के आधार पर उन्होंने हत्या की आशंका जताई है.

पुलिस ने शुरू की जांच, आवेदन देने को कहा

घटना की सूचना पर चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर एएसपी मुकुल रंजन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने परिजनों से लिखित आवेदन देने को कहा है, ताकि सभी बिंदुओं पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगा खुलासा

फिलहाल छात्रा की मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक तथ्यों और जांच के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी. मामले की जांच जारी है.


विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन