बलहा में मनायी गयी दानवीर भामा साह की 478वीं जयंती

Updated at : 29 Apr 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
बलहा में मनायी गयी दानवीर भामा साह की 478वीं जयंती

मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायती राज पदाधिकारी मानसी आनंद रंजन मौजूद रहे

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड के छोटी बलहा गांव में मंगलवार को चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दानवीर भामाशाह की 478वीं जयंती मनायी गयी. आयोजित जयंती समारोह की अध्यक्षता संस्थापक संतोष कुमार ने की. जयंती समारोह में भाग ले रहे बीडीओ राजीव कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि हम भारतीय सदैव भामा साह जी के ऋणी रहेंगे. उनकी दान प्रवृत्ति विश्व में प्रतिष्ठा स्वरूप है. महाराणा प्रताप के परम मित्र की जयंती समारोह में आकर गौरव महसूस कर रहा हूं. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायती राज पदाधिकारी मानसी आनंद रंजन मौजूद रहे. बीडीओ ने दानवीर भामाशाह के जीवन मूल्यों को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति के लिए समर्पित था. उन्होंने कहा साहू समाज के वंशज होने के नाते उनका दायित्व समाज के उत्थान और देश की प्रगति में अपना योगदान देने की बात कही. उन्होंने युवा पीढ़ी को भामाशाह के आदेशों का अनुसरण करने की प्रेरणा भी दी. वहीं भामा शाह जी की जयंती पर उनके तैलीय चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. मौके पर संयोजक त्रिभुवन पटेल, नशा मुक्त भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत, संतोष कुमार, बलहा मुखिया राजेश भारती, भाजपा नेता राजाराम सिंह, वार्ड संघ जिला कोषाध्यक्ष गुड्डू साह, मुकेश सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन