अगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को ले कांग्रेसी ने बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा

Updated:
विज्ञापन
अगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को ले कांग्रेसी ने बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा

अगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को ले कांग्रेसी ने बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के एसएफसी गोदाम समीप धनंजय गुप्ता के आवास पर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने की. इस दौरान इलाके की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान को लेकर आंदोलन तेज करने की रणनीति पर चर्चा की. बैठक के दौरान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभी केंद्र व बिहार सरकार के द्वारा ढिंढोरा पीटा जा रहा है कि वे विकास पुरुष हैं और विकास की गंगा बहा रहे हैं लगातार नौकरियां दी जा रही है, लेकिन सच्चाई यही है कि चारों तरफ अराजकता फैली हुई है सभी बेरोजगार अपना गांव घर छोड़कर परदेश जाने के लिए मजबूर हैं, मजदूर पलायन कर रहे हैं. जनता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. अब बिहार की जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मूड बना लिया है. इसके लिए कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों से लोगों को रूबरू कराते पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किये. मौके पर सुदर्शन गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन