होमगार्ड जवान की असामयिक निधन से शोक

Updated:
विज्ञापन
होमगार्ड जवान की असामयिक निधन से शोक

परिवार वाले को सूचना देते हुए इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी पहुंचाया गया

विज्ञापन

गोगरी. सिविल कोर्ट गोगरी में तैनात होमगार्ड जवान की मौत गुरुवार की सुबह हो गयी. मृतक जवान पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहरा निवासी अधिकलाल यादव के 55 वर्षीय पुत्र सिफी यादव थे. वे गोगरी सिविल कोर्ट में होमगार्ड के रूप में तैनात थे. ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान ने बताया कि गुरुवार की सुबह खाना बना रहे थे. अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. परिवार वाले को सूचना देते हुए इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी पहुंचाया गया. चिकित्सक ने देखने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अन्य होमगार्ड जवान और परिजन हार्ट अटैक से मौत की बात कह रहे हैं. इधर घटना की जानकारी के बाद परिजन भी गोगरी के अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचे. जहां परिजन शव को देखकर चीत्कार करने लगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन