ePaper

ड्यूटी से गायब उच्च वर्गीय लिपिक के विरुद्ध डीएम से की शिकायत

Updated at : 24 Apr 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
ड्यूटी से गायब उच्च वर्गीय लिपिक के विरुद्ध डीएम से की शिकायत

ड्यूटी से गायब उच्च वर्गीय लिपिक के विरुद्ध डीएम से की शिकायत

विज्ञापन

खगड़िया. ड्यूटी से गायब रहने वाले उच्च वर्गीय लिपिक मो इम्तियाज के गायब रहने से सहयोग समिति का कार्य प्रभावित हो रहा है. प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड, रहीमपुर मध्य पैक्स के अध्यक्ष सह संघ के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर सहायक निदेशक (सहकारिता) के कर्मी मो इम्तियाज पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि संयुक्त सचिव सहायक समिति भागलपुर प्रमंडल मो इम्तियाज को नियम विरुद्ध तीन संयुक्त निबंधक कार्यालय भागलपुर प्रमंडल व तीन दिन मूल कार्यालय में कार्य करने का आदेश निर्गत किया गया है. उन्होंने कहा कि कार्यालय में एक ही उच्च वर्गीय लिपिक कार्यरत हैं. जब भी सहकारिता संबंधित कार्य करने के लिए सहायक निबंधक कार्यालय जाते हैं तो प्राय: कार्यालय बंद पाया जाता है. इसके कारण सहकारिता से संबंधित कोई कार्य नहीं हो पाता है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा पूरे बिहार में बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज करने के बाद वेतन दिया जाता है. लेकिन मो इम्तियाज का वेतन बिना बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज किये ही प्रत्येक माह कोषागार से किस आधार पर वेतन का भुगतान किया जाता है. यह अपने आप में संदेह पैदा करता है. उन्होंने कहा कि पैक्स कार्यालय से संबंधित आवश्यक फाइलें तथा रजिस्टर प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है. इससे पैक्स संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है. उन्होंने यह कहा कि पहले भी कई बार उक्त कर्मी द्वारा अनावश्यक दबाव डाला गया है, जिससे पैक्स कर्मियों और आमजन में भय का माहौल बन गया है. पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा है कि यदि उक्त कर्मी की गतिविधियों पर रोक नहीं लगायी गयी, तो पूरे जिले में आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने यह भी अपील की है कि पैक्स के कार्यों को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखा जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी योजनाओं का लाभ सही ढंग से किसानों तक पहुंच सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन