वर्षों पुराने माईजी ठाकुरबाड़ी कुएं की सफाई शुरु, बदलेगी सूरत

Updated:
विज्ञापन
वर्षों पुराने माईजी ठाकुरबाड़ी कुएं की सफाई शुरु, बदलेगी सूरत

ठाकुरबाड़ी के अगल बगल वाले परिवार कुएं के पानी का उपयोग करते हैं.

विज्ञापन

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 स्थित वर्षो पुराने माईजी ठाकुरबाड़ी कुएं का जीर्णोद्धार का कार्य रविवार को प्रारंभ किया गया. नगर परिषद द्वारा कुएं से मलबा निकालने का कार्य कराया जा रहा है. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने बताया कि माईजी ठाकुरबाड़ी के सदस्यों व स्थानीय लोगों द्वारा नगर परिषद से ठाकुरबाड़ी परिसर स्थित कुएं का जीर्णोद्धार करने का अनुरोध किया गया था. बताया गया था कि उक्त कुएं से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या श्रद्धालुओं द्वारा उपयोग किया जाता है. ठाकुरबाड़ी के अगल बगल वाले परिवार कुएं के पानी का उपयोग करते हैं. नगर परिषद ने कुएं की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं मरम्मत का कार्य किया जा रहा है. वहीं नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने साफ-सफाई कार्य का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द माईजी ठाकुरबाड़ी भव्य और सुंदर दिखेगा. उन्होंने संबंधित ठेकेदार को सभी लंबित कार्य (चारदीवारी, पेविंग ब्लॉक और मुख्य द्वार) को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा. मौके पर रवि सिंह राजपूत, आर्किटेक्ट शुभम कुमार, शार्दुल गुप्ता, आशीष कुमार, अभिषेक कुमार, अमित गुप्ता, सुमित कुमार, गोपाल फोगला, पारस कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन