ePaper

चित्रांश समाज के सदस्यों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Updated at : 23 Oct 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
चित्रांश समाज के सदस्यों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा

चित्रांश समाज के सदस्यों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा

विज्ञापन

खगड़िया. चित्रगुप्त मंदिर परिसर में गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गयी. पूजा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ. भक्तों ने भगवान चित्रगुप्त की आराधना कर समाज में न्याय, सत्य और सदाचार की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसआर नवनीत कुमार ने कहा कि चित्रगुप्त भगवान लेखनी और सत्य के प्रतीक हैं. जो हमें सदैव ईमानदारी और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. मुख्य यजमान डॉ सोहन सिन्हा के पुत्र कुमार सत्यम थे. मौके पर वरीय अधिवक्ता अशोक नारायण कर्ण, मुकेश कुमार, नील रतन अम्बष्ठ, राजीव प्रसाद, संजीव कुमार सिन्हा, निशिकांत अस्थाना, अनिल कुमार सिन्हा, अजिताभ सिन्हा, गोपाल कुमार, अनंत कुमार सिन्हा, अमित कुमार, नवीन कुमार सिन्हा, राजेश प्रसाद, आरके श्रीवास्तव, समीर सिन्हा, माधव आदर्श, नवीन श्रीवास्तव, अरुण नारायण वर्मा सहित बड़ी संख्या में चित्रांश बंधुओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया. समापन पर प्रसाद वितरण किया गया. समाज के उन्नयन के लिए कई संकल्प लिए गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन