KHAGRIA मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे परबत्ता, श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी, स्वर्गीय चंद्रकला देवी की श्रद्धांजलि सभा में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाग लिया.
विज्ञापन
खगड़िया गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट :
परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी, स्वर्गीय चंद्रकला देवी की श्रद्धांजलि सभा में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाग लिया. मंगलवार को वे अगुवानी के डुमरिया बुजुर्ग गांव पहुंचे और स्वर्गीय चंद्रकला देवी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंगलवार सुबह से ही विधायक बाबूलाल शौर्य के डुमरिया बुजुर्ग स्थित आवास पर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा. इस दौरान विधायक बाबूलाल शौर्य, गोगरी एसडीओ संजय कुमार और डीएसपी साक्षी कुमारी ने हेलीपैड से लेकर श्रद्धांजलि स्थल तक व्यवस्थाओं की खुद मॉनिटरिंग की. वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पूरे दिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. प्रशासन द्वारा हेलीपैड, रूट चार्ट और श्रद्धांजलि स्थल तक सख्ती बरती गई. बताया जाता है कि बीते 24 अप्रैल को परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी, स्वर्गीय चंद्रकला देवी का निधन हो गया था. इसी के उपलक्ष्य में 5 मई को डुमरिया बुजुर्ग गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान, मंत्री, सांसद राजेश वर्मा, पूर्व मंत्री दिलीप जायसवाल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. उल्लेखनीय है कि परबत्ता विधानसभा के प्रथम विधायक त्रिवेणी कुंवर थे, और स्वर्गीय चंद्रकला देवी उनकी पत्नी थीं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










