स्टेशन पर चल रहे कैंटीन, फूड स्टॉल, खाद्य पदार्थों की स्वच्छता व गुणवत्ता की हुई जांच

कचरा पृथक्करण के महत्व एवं लाभों की जानकारी यात्रियों और कर्मचारियों को दी गयी
स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान चलाया गया जन-जागरूकता कार्यक्रम खगड़िया. स्थानीय स्टेशन के अलावे मानसी, नवगछिया रेलवे स्टेशन पर स्थित कैंटीन, फूड स्टॉल व खाद्य पदार्थों की स्वच्छता एवं गुणवत्ता की गहन जांच गुरुवार की गयी. सोनपुर रेल मंडल द्वारा चलाए गए स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान रेल यात्रियों को जागरूक किया गया. कचरा पृथक्करण के महत्व एवं लाभों की जानकारी यात्रियों और कर्मचारियों को दी गयी. गीले एवं सूखे कचरे के लिए पृथक डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी. इसके अतिरिक्त खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया स्टेशन एवं कॉलोनियों में अमृत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




