कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Aug 2024 11:29 PM
कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर
प्रतिनिधि, खगड़िया
नगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी रेलवे ढाला के पास बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घटना शनिवार शाम की है. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी अधिवक्ता प्रेम कुमार पटेल के पुत्र कारोबारी सुजीत कुमार बाइक से कुतुबपुर रोड स्थित होटल से घर जा रहा था. रेलवे ढाला बंद रहने के कारण कारोबारी सुजीत खड़ा था. इसी दौरान मथुरापुर की ओर से बाइक सवार तीन बदमाशों ने सुजीत पर फायरिंग शुरू कर दी. सुजीत को दो गोली पीठ में व एक गोली सीने में लगी है. गोली लगते ही डॉयल 112 नंबर की पुलिस पहुंचकर सुजीत को सदर अस्पताल पहुंचाया. इधर, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राम व जीआरपी प्रभारी नरेश कुमार सदर अस्प्ताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. सदर अस्पताल में पहुंचे लोगों ने बताया कि सुजीत का पैतृक घर अलौली थाना क्षेत्र के इचरूआ वार्ड संख्या 12 है. वर्षों से मुर्गा का कारोबार इस्लामपुर में कर रहा था. हाल के दिनों में जमीन कारोबार भी करने लगा था. इसके अलावा सुजीत कुतुबपुर रोड में एक होटल का संचालन कर रहा था. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर नगर थाना की पुलिस पहुंची. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










