ePaper

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में लगाया गया रक्तदान शिविर

Updated at : 03 Sep 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में लगाया गया रक्तदान शिविर

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में लगाया गया रक्तदान शिविर

विज्ञापन

खगड़िया. स्थानीय राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में बुधवार को ब्लड सेंटर, पटना के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ मणि भूषण ने रक्तदान कर किया. सभी विद्यार्थियों व प्राध्यापकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है. यह किसी जरूरतमंद को नई जिंदगी देने का अवसर प्रदान करता है. शिविर में लगभग 100 विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. स्वेच्छा से रक्तदान किया. महाविद्यालय के प्राध्यापक निशांत कुमार, चंदन कुमार, सुमित सुमन, विवेक शरण आदि ने भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया. शिविर के सफल आयोजन में डॉ एमडी इरफान अंसारी की विशेष भूमिका रही. शिविर के संचालन और तकनीकी व्यवस्था में पंकज सिंह बघेल, डॉ रजत रंजन, विकास रंजन व उनकी पूरी टीम का अहम योगदान रहा. उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण रक्तदान शिविर सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ. रक्तदान शिविर के दौरान कॉलेज परिसर में सेवा और उत्साह का विशेष माहौल रहा. विद्यार्थियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ इसमें भाग लिया. रक्तदान करने के बाद गर्व और संतोष का अनुभव किया. प्राचार्य डॉ मणि भूषण ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता बढ़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन