भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

बैठक की अध्यक्षता मानसी निर्वतमान मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने की

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड क्षेत्र के बलहा पुनर्वास में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मानसी निर्वतमान मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने की. बैठक में चलों गांव की ओर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में कार्यकर्ता को गांवों व मुहल्लों में रहकर भाजपा के विचार धारा को आम लोगों तक पहुंचाने एवं सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया. कार्यक्रम में मानसी मंडल निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी, पूर्व मंडल महामंत्री अजय पोद्दार, उपाध्यक्ष पवन पोद्दार, युवा नेता प्रेमजीत प्रजापति एवं प्रकाश सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन