ऑटो चालकों ने जबरन वसूली के विरोध में किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
ऑटो चालकों ने जबरन वसूली के विरोध में किया सड़क जाम

ऑटो चालकों ने जबरन वसूली के विरोध में किया सड़क जाम

विज्ञापन

गोगरी. थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री चौक पर स्टैंड के नाम पर जबरन वसूली किए जाने के विरोध में ऑटो व ई-रिक्सा चालकों ने सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित चालकों ने जमालपुर-महेशखूंट मुख्य पथ रजिस्ट्री चौक को जाम कर दिया. इसके कारण यातायात बाधित रहा. चालकों ने बताया कि पांच सौ मीटर की दूरी पर स्टैंड के नाम पर कई जगह निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूली जाती है. बताया कि 10 रुपये का रसीद दिया जाता है, लेकिन 30 रुपये लिया जाता है. सड़क जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी रमेश कुमार, थानाध्यक्ष अजीत कुमार मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम को हटवाया, जिसके बाद आवागमन चालू हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन