ePaper

रबी फसल के उत्पादन भंडारण एवं प्रसंस्करण को लेकर आत्मा का किसान जागरूकता शिविर आयोजित

Updated at : 01 Dec 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
रबी फसल के उत्पादन भंडारण एवं प्रसंस्करण को लेकर आत्मा का किसान जागरूकता शिविर आयोजित

वैज्ञानिक तरीके से फसल चक्र अपनाकर खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाते किसान फसल का बेहतर उत्पादन ले सकते हैं वहीं तैयार फसल का बेहतर तरीके से भंडारण प्रसंस्करण एवं विपणन कर अच्छी आमदनी से समृद्ध हो सकते हैं.

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड के ई किसान भवन में आत्मा के सौजन्य से रबी फसल के बेहतर उत्पादन, भंडारण, प्रसंस्करण एवं विपणन को लेकर एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित की गई. जानकारी के मुताबिक सोमवार को आयोजित उक्त जागरूकता शिविर में बिहार सरकार के कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के सौजन्य से वैज्ञानिक तरीके से रबी फसल के खेती समेत तैयार फसल के भंडारण प्रसंस्करण एवं विपणन को लेकर सभी आवश्यक जानकारी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा दी गई ताकि वैज्ञानिक तरीके से खेती से हुई आमदनी से किसानों का जीवन समृद्ध हो सके. वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उप परियोजना निदेशक आत्मा शंभू कुमार महतो, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रमा भारती, बीएओ बेलदौर डॉ प्रभात रंजन, चौथम सरयुग रविदास एवं बीएओ बीज विश्लेषण महेश कुमार एवं किसान सलाहकार माधुरी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. जबकि कार्यक्रम का संचालन किसान सलाहकार केके कुणाल कर रहे थे. इस दौरान किसानों की आय दुगुनी करने के तरीके से अवगत कराते उप परियोजना निदेशक श्री महतो ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से फसल चक्र अपनाकर खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाते किसान फसल का बेहतर उत्पादन ले सकते हैं वहीं तैयार फसल का बेहतर तरीके से भंडारण प्रसंस्करण एवं विपणन कर अच्छी आमदनी से समृद्ध हो सकते हैं. इसके लिए इन्होंने रबी खेती में दलहन तिलहन फसल लगाने की सलाह दी ताकि नगदी खेती से अच्छे मुनाफा के साथ साथ खेतों की उर्वरा शक्ति भी बेहतर बनी रहे. वहीं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बताई कि अच्छी खेती के मिट्टी का परीक्षण जरूरी है, इसके लिए किसान सलाहकार इच्छुक किसान के खेतों से मिट्टी का सैंपल लेकर स्वायल टेस्ट करवाकर हैल्थ कार्ड किसानों को उपलब्ध कराएंगे, इससे किसानों को हैल्थ कार्ड के मुताबिक फसल चयन में सुविधा होगी. वहीं इन्होंने किसानों के लिए सरकार द्वारा दी गई अनुदानित बीज, प्रत्यक्षण बीज का उपयोग कर रबी का खेती वैज्ञानिक तरीके से करने की जानकारी दी. इसके अलावे पराली खेतों में जलाने से होने वाली नुकसान की विस्तार से जानकारी देते इस पर रोक लगाने की सलाह दी. इस दौरान किसानों ने भी अपनी अपनी समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया. मौके पर बीटीएम रौशन कुमार, एकाउंटेंट अजय कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक ओम कुमार, अंशु प्रणव, समेत सभी कृषि समन्यवक, किसान सलाहकार एवं दर्जनों किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन