डीएसपी आवास के समीप झपटमार ने महिला का चैन व बाली छिना

Updated:
विज्ञापन
डीएसपी आवास के समीप झपटमार ने महिला का चैन व बाली छिना

बताया जाता है कि चित्रगुप्त नगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की

विज्ञापन

खगड़िया. शहर के कचहरी रोड स्थित डीएसपी आवास के समीप शुक्रवार की दोपहर दिनदहाड़े झपटमार ने एक महिला की चैन व बाली झपट कर फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. हालांकि कुछ संदिग्ध की पहचान पुलिस ने की है. बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि मानसी थाना क्षेत्र के चुकती गांव निवासी इंजीनियर सुबोध की पत्नी नूतन देवी ई-रिक्सा से घर जा रही थी. डीएसपी आवास व भावना ज्वेलर्स के बीच झपटमार ने ई-रिक्सा पर सवार नूतन देवी के गले से सोने का चैन व कान की बाली झपट कर फरार हो गया है. बताया जाता है कि चित्रगुप्त नगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. ज्वेलर्स की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. फुटेज में एक युवक संदिग्ध अवस्था में पाया गया. पुलिस मामले की जांच की जा रही है. पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी देते हुए बरामदगी की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन