ePaper

यातायात थाना व नगर परिषद ने शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Updated at : 08 May 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
यातायात थाना व नगर परिषद ने शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

कई फुटकर दुकानदारों का सामान जब्त कर जुर्माना किया गया

विज्ञापन

खगड़िया. शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. यातायात थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में राजेन्द्र चौक से जनता महावीर चौक तक शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए जेसीबी चलाया गया. इस दौरान फुटकर दुकानदारों को निर्धारित जगह पर दुकान खोलने का निर्देश दिया गया. सड़क पर दुकान सजाने वाले दुकानदारों को चिन्हित किया गया. शहर को जाम करने में बाधा बने फूटकर दुकानों को जेसीबी से हटाया गया. कई फुटकर दुकानदारों का सामान जब्त कर जुर्माना किया गया. स्टेशन रोड के फुटपाथ पर सजी फूटकर दुकानदारों को हटाया गया. स्टेशन रोड फूटपाथ पर जो स्टॉलधारी तिरपाल लगाकर या चदरा से छाया कर दुकान कर रहे थे. वैसे दुकानदारों को जेसीबी से तोड़ दिया गया.

चिन्हित जगह पर लगाएं दुकान, नहीं तो होगी कार्रवाई

स्टेशन रोड में दुकानदार स्थायी रूप से ठेला लगाकर रखे हुए थे. उसका ठेला भी जब्त कर नगर परिषद कार्यालय ले जाया गया. जुर्माना लेकर इस शर्त पर छोड़ा गया कि स्टेशन रोड में ठेला लगाकर दुकानदारी नहीं करेंगें. यातायात पुलिस द्वारा जितना जगह चिन्हित किया गया है. उसी चिन्हित जगह पर दुकान लगायेगें. यातायात थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा कि आज जो भी फुटकर दुकानदार चिन्हित स्थान से बाहर फूटपाथ पर और सड़क के किनारे पर दुकान लगाये थे. उनलोगों को हिदायत देकर कम से कम राशि का जुर्माना किया गया. अगर ये लोग यातायात पुलिस के निर्देश का पालन नहीं करेंगे तो जुर्माने की राशि बढ़ा दी जायेगी. साथ ही साथ समान भी जब्त कर लिया जायेगा. स्टेशन रोड में अवैध तरीके से लगे मोटरसाइकिल का भी यातायात पुलिस द्वारा चालान किया गया.

अतिक्रमण करने वाले को किया जा रहा चिन्हित

यातायात पुलिस मित्र के अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने कहा कि पूर्व में यातायात डीएसपी त्रिलोक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में फुटकर दुकानदार के साथ बैठक कर कहा गया था कि आपलोगों को हम इस शर्त पर दुकानदारी करने देंगे कि यातायात पुलिस द्वारा चिन्हित किये गये स्थान पर दुकान लगायेगें. ठेला पर दुकान नहीं लगाएंगे. सड़क के किनारे और फूटपाथ को पूरी तरह से खाली रखेगें. ऐसा नहीं करेंगे तो आपलोगों पर कार्रवाई कर सामान जब्त करेंगे. नगर परिषद से जुर्माना वसूल करवायेगें. अगर इससे भी नहीं मानेंगे तो अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर आपलोगों को यहां स्थायी रूप से दुकानदारी नहीं करने देगें. चिन्हित स्थान पर ही फुटकर दुकानदार दुकान लगाए. इस अभियान में सहयोग के लिए यातायात मित्र के उपाध्यक्ष वकील यादव, अक्षय सूरी, सदस्य विजय यादव, मनोज चौधरी, मो. शाहबुद्दीन, मो. नसीम उर्फ लंबू, नीरज सिंह, फुटकर दुकानदार संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता, यातायात थाना के सब इंस्पेक्टर नीतू पटेल, रामबिलास हजारी, नीतीश कुमार सहित यातायात के पुलिसकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन