ePaper

दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंश व बालिका वर्ग में शिवानी ने मारी बाजी

Updated at : 26 Apr 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंश व बालिका वर्ग में शिवानी ने मारी बाजी

दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंश व बालिका वर्ग में शिवानी ने मारी बाजी

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बिठला में कबड्डी, दौड़, साइकिलिंग, ऊंची कूद, लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सभी छात्रों ने भाग लिया. कबड्डी में खुशबू कुमारी ,विनीता कुमारी ,नंदनी कुमारी मुस्कान कुमारी व छात्रों में वशिष्ठ मुनि ,गुड्डू कुमार, रोशन कुमार ,सागर कुमार आदि की टीम बनाई गई. साथ ही दौड़ प्रतियोगिता में शिवानी कुमारी प्रथम, सोनम कुमारी द्वितीय तथा नियति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि बालक वर्ग के दौड़ प्रतियोगिता में अंश कुमार प्रथम स्थान, लव कुमार द्वितीय स्थान, रोशन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं साइकिलिंग में प्रथम स्थान लव कुमार, द्वितीय स्थान सागर कुमार तथा तृतीय स्थान पर सनी कुमार रहे. जबकि बालिका साइकिलिंग में प्रथम स्थान शिवानी कुमारी, द्वितीय स्थान खुशबू कुमारी व तृतीय स्थान लक्ष्मी कुमारी प्राप्त की. ऊंची कूद में छात्र में रोशन कुमार, सनी कुमार, आशीष कुमार ने बाजी मारी. वहीं बालिका वर्ग में लक्ष्मी कुमारी, खुशबू कुमारी, नियति कुमारी ने बाजी मारी. मौके पर विद्यालय के प्रधान आशुतोष कुमार, शिक्षक मोहम्मद रियाजुद्दीन, सजन कुमार, कपिल देव प्रसाद चौरसिया, शिक्षिका गीतांजलि कुमारी, नंदनी रानी उपस्थित थे. मशाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा मशाल विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन मध्य विद्यालय सुमेरीटोला ,खजरैठा में किया गया. बच्चों ने विभिन्न खेल में भाग लिया. जिसमें 60 मीटर की दौड़ में अंडर14 साबो कुमारी प्रथम स्थान व साक्षी कुमारी द्वितीय स्थान पर रही. 600 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान टिंकल कुमारी, द्वितीय स्थान राजनंदनी कुमारी व लंबी कुंद में परमानन्द कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. शिक्षिका खुशबू कुमारी ने कहा कि मशाल के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज किया जा रहा है. जो बच्चों के लिए काफी लाभदायक है. पढाई के साथ खेलकूद बहुत ही आवश्यक है. मौके पर प्रधानाध्यापक श्रीनिवास कुमार , शिक्षक अमरेश कुमार ,अस्मिता कुमारी ,मनोज कुमार ,नृपेश कुमार राणा ,खुशबू कुमारी , मो उमर फारुक, गुड़िया कुमारी सहित छात्र – छात्रा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन